Independence Day 2023: क्या आप स्वतंत्रता दिवस पर यह 10 लाइन के बारे में जानते हो

Independence Day 2023: भारत अपना स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाता है। यह वह दिन है जब भारत अंग्रेजों के शासन से मुक्त हुआ था। देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई। लगभग 200 सालों तक अंग्रेजों ने हम पर शासन किया था। 

भारत में अंग्रेजी शासन की शुरुआत 17वीं शताब्दी से हो जाती है, जब यूरोपीय व्यापारी भारतीय उपमहाद्वीप में आने लगते हैं। 18 वीं सदी में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना होती है और यह भारतीय राज्य को अपने आधीन कर अपना राज्य स्थापित कर लेती है।

भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में मंगल पांडे के नेतृत्व में हुआ था जो कि विफल रहा। इसके बाद 1858 में पूरे भारत पर ब्रिटिश शासन स्थापित हो गया। भारत के समाज सुधारकों के अंदर स्वतंत्रता की चिंगारी सुलग रही थी। इसी ले तहत 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। कांग्रेस के साथ मिलकर महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलन प्रारंभ किये।

इन आंदोलन की आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और भारत लगातार अपनी आजादी के लिए संघर्ष करता रहा। अंततः 15 अगस्त 1947 के दिन भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हो गया । 

स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत

पहली बार 15 अगस्त 1947 के दिन भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था। उस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले के लाहौरी गेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लहराया था। इसके बाद हर साल 15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा झंडा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

 15 अगस्त के दिन परेड निकालने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस उत्सव की तरह मनाया जाता है। लोगों में इस दिन एक अलग तरह का जोश देखने को मिलता है। 

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 10 बातें

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 10 बातें जो आप सभी के लिए जानना बेहद जरूरी है, इस प्रकार से है 

  1. देशभर में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एक उत्सव की तरह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त 1947 को भारत लगभग 200 सालों के ब्रिटिश शासन की गुलामी से आजाद हुआ था।
  3.  भारत के स्वतंत्रता के साथ ही भारत दो राष्ट्रों में भारत और पाकिस्तान में विभाजित हो गया था।
  4.  15 अगस्त के अवसर पर देश भर में आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती हैं।
  5.  15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
  6.  15 अगस्त के दिन भारत में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहता है।
  7.  15 अगस्त के अवसर पर थल सेना जल सेना तथा वायु सेना द्वारा परेड निकाली जाती है।
  8.  वर्ष 2023 में भारत की आजादी को 76 वर्ष पूरे हुए इसलिए भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
  9. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज एवं अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाता है।
  10. भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली सीमा रेखा रेडक्लिफ लाइन के तौर पर जानी जाती है, इसे ब्रिटिश बैरिस्टर सर सिरिल रेडक्लिफ ने 7 अगस्त 1947 को निर्धारित किया था। लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 17 अगस्त 1947 को जारी किया गया था।

Leave a Comment