LPG Gas Cylinder price: आज से एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जाने क्या है नई कीमत

जैसा कि हम जानते हैं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन होता रहता है। यह कीमतें महीने में एक बार जरूर बदलते हैं। एक बार फिर से एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव हुआ है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में गिरावट हुई है।

जैसा कि आपको पता होगा पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। यह बढ़ोतरी 7 रुपए की हुई थी। परंतु अगस्त महीने में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 99.75 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट से कुछ लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

 खुदरा कीमतों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये  है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802.50 रुपये पर पहुंच गई है।

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए तो यह राहत की खबर है। लेकिन घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार की राहत नजर नहीं आ रही है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसमें गिरावट नहीं हुई है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.50 रुपये है।

Leave a Comment