Today Gold Price रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ सस्ता, जाने आज क्या है सोने का भाव

Today Gold Price: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ही सस्ता हुआ है। अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं और रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों को सोने का उपहार देना चाहते हैं तो सोना खरीदने का यह एक अच्छा समय है। दरअसल सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार की शाम 24 कैरेट के शुद्ध सोने की कीमत ₹59338  था जो बुधवार को सुबह घटकर ₹59247 हो गया है। बता दें कि सोना और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

आज सोने और चांदी की कीमत

बुधवार सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने का दाम घटकर ₹59338 हो गया है। वही 22 कैरेट वाले सोने अर्थात 916 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹54354 रुपए हो गई है। 18 कैरेट अर्थात 750 प्योरिटी वाले सोने का दाम ₹44504 रुपए हो गया है। वही 999 प्योरिटी वाले 1 किलो चांदी की कीमत ₹71051 है।

सोने की शुद्धता का मान 

24 कैरेट सोना में 99.9% शुद्धता होती है।

23 कैरेट सोना में 95.6% शुद्धता होती है।

22 कैरेट सोना में 91.6% शुद्धता होती है।

21 कैरेट सोना में 87.5% शुद्धता होती है।

18 कैरेट सोना में 75.0% शुद्धता होती है।

17 कैरेट सोना में 70.8% शुद्धता होती है।

14 कैरेट सोना में 58.5% शुद्धता होती है।

10 कैरेट सोना में 41.7% शुद्धता होती है।

ध्यान रहे जितने कम कैरेट का सोना होता है उतना ही ज्यादा मजबूत होता है तथा जितने अधिक कैरेट का सोना होता है वह उतना ही लचीला होता है।

सोने की कीमतों में रोजाना क्यों होता है उतार-चढ़ाव

दोस्तों रोजाना सोने की भाव में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। यह सवाल आ सकता है क्यों रोज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहता है? इसके पीछे बहुत सारे कारण हैं, लेकिन जो मुख्य कारण है उसको हम बता देते हैं।

सोना एक ऐसी धातु है जो विश्व बाजार से जुड़ी हुई है, इसलिए राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय बाजार को प्रभावित करने वाले राजनीतिक, आर्थिक या अन्य कारकों के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सोने की कीमत मौसम के हिसाब से बदलती रहती है। उदाहरण के लिए, शादी के मौसम में बाजार में सोने के गहने की मांग के कारण सोने की कीमत बढ़ सकती है। या फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे सोने की सप्लाइ कम होती है, तो हमारे स्वर्ण गहने बाजार में सोने के सोने की कीमत अचानक बढ़ सकती है।

सोने के इम्पोर्ट और सोने की बिक्री पर सरकारी टैक्स के कारण सोने की कीमत में अंतर देखा जा सकता है। अगर सरकार के बजट के मुताबिक सोने के ऊपर टैक्स बढ़ता है तो सोने की कीमत बढ़ती है, इसके विपरीत अगर सोने पर टैक्स घटता है तो सोने की कीमत घट जाती है।

Leave a Comment