Today Gold Price: सोने की कीमत में फिर हुई गिरावट, जाने आज क्या है सोने की कीमत

Today Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹58891 हो गई। वही 22 कैरेट सोने की कीमत ₹58655 दर्ज की गई है। बात अगर चांदी की कीमत की करें तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है हालांकि कल सुबह की तुलना में चांदी के कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

 कल सुबह चांदी की कीमत ₹70041 रुपए थी जो आज सुबह बढ़कर 70170 रुपए हो गई. जबकि गुरुवार की शाम चांदी की कीमत बढ़ाकर 70176 रुपए हो गई थी। बता दे 7 अगस्त से लगातार सोने की कीमत में गिरावट हो रही है।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

जब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है तो ऐसे  में ग्राहक सोना खरीदने के लिए दुकानों पर जा रहे हैं। लेकिन सोना खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता के बारे में जानना बहुत जरूरी है। ग्राहकों को चाहिए कि वह सोने का आभूषण खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखें। बता दें कि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है। इसे भारतीय मानक ब्यूरो, जो भारत की एकमात्र एजेंसी है, द्वारा निर्धारित किया जाता है।

 हॉलमार्क को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, नियमों एवं विनियमों के तहत संचालित किया जा रहा है। वही सोने की आभूषण को खरीदते समय सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए आईओएस द्वारा होल निशान को देखा जाता है। 24 कैरेट सोने के लिए 999, 23 कैरेट सोने के लिए 958, 22 कैरेट सोने के लिए 916, 21 कैरेट सोने के लिए 875, 18 कैरेट सोने के लिए 750 नम्बर का निशान देखा जाता है।

 सर्राफा बाजार में ज्यादातर 22 कैरेट में सोना बिकता है। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट के सोने की ज्वेलरी का इस्तेमाल करते हैं। कैरेट के बारे में यह जाना बेहद जरूरी है कि कैरेट जितना अधिक होगा सोना उतना ही शुद्ध माना जाएगा।

Leave a Comment