आज का राशिफल : इन राशियों को हो सकती है धन से जुड़ी परेशानी जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों के लोगों का दिन एक जैसा नहीं होने वाला है। कुछ लोगों को धन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, और कुछ लोगों को धन लाभ हो सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि 

आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। कुछ नुकसान की भी संभावना है। यदि किसी काम से बाहर जाने की योजना है तो वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। परिवार के लोग आपसे किसी मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। आज धन संबंधी जानकारी को लेकर सतर्क रहें।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में नए उपकरण शामिल करने से आय में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज किसी व्यक्ति द्वारा आपको मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है। छोटे बच्चे को उपहार दे सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपको उत्तम फल देगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सतर्क रहें। घर की मरम्मत पर भी आप ध्यान देंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। वाहन खरीददारी का मन बना रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। किसी नए काम को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। इधर उधर कामों पर ध्यान भटकेगा, जिससे नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं तो सावधानी से कदम उठाएं। संतान के विवाह में आ रही समस्याओं के संबंध में किसी मित्र से बात कर सकते हैं जिससे समस्या दूर हो सकती है।

सिंह राशि

आज आप आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्यों पर भी खर्च करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। विद्यार्थियों ने यदि परीक्षा दी है तो उसके परिणाम आ सकते हैं। धन से संबंधित विवाद सुलझ जाएगा और आपकी संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन है तो माता-पिता की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन में सकारात्मकता बनाए रखें, अन्यथा परेशान होंगे। अगर किसी काम में साझेदारी किए हैं तो उसका लाभ मिल सकता है। आज आप किसी काम को अति उत्साहित होकर कर सकते हैं जिसमें गलती होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। परिवार में लोग आपकी बात का मान रखेंगे। किसी से धन उधार लेने से बचे अन्यथा मुश्किल होगी।

तुला राशि

आज आपका दिन तनाव भरा रहेगा। परिवार के किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जो राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेवजह के कामों से समस्या रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के कैरियर का निर्णय सोच-समझकर करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है इसलिए सावधान रहे। व्यापार में लेनदेन को लेकर सावधान रहे। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और पुराने रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने फिरने के दौरान अच्छी जानकारी मिल सकती है। परिवार के किसी सगे संबंधी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी और भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक समस्या से छुटकारा मिलेगा तथा किसी अन्य विषय में रुचि भी बढ़ेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। अगर आपको कोई समस्या थी तो वह दूर हो जाएगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ के अवसर पर ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी खेल प्रतियोगिता के लिए बाहर जाने का मौका मिल सकता है। नए मकान, दुकान, वाहन आदि खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में किसी जूनियर से बात करने करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बन सकता है, इसलिए रिश्तो को संभाले। किसी काम के सिलसिले में किसी अजनबी से सलाह मशवरा न करें। मित्रों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है। पुराने कष्ट में वृद्धि हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। बिजनेस में जल्दबाजी करने पर नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम को करने के चक्कर में आप परेशान रहेंगे और काम भी पूरा नहीं होगा।

Leave a Comment