DA New Rule 2023: डीए के नियम में हुआ बदलाव, अब ऐसे बढ़ेगा मंहगाई भत्ता

DA New Rule 2023: केंद्र सरकार द्वारा हर साल अपने कर्मचारियों को साल में दो बार महंगाई भत्ता दिया जाता है। अब सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने के नियम में बदलाव करने जा रही है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी करने के बाद महंगाई भत्ता 42 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। सरकार अब तक सरकार AICPI इंडेक्स के आधार पर महंगाई भत्ते की घोषणा करती है। लेकिन अब सरकार नए नियम के साथ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी। मंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।

डीए न्यू रूल के तहत महंगाई भत्ते के नियम में बदलाव

 इस बार श्रम मंत्रालय के द्वारा महंगाई भत्ते की गणना में बदलाव किया जा रहा है। साल 2016 में महंगाई भत्ते के आधार को श्रम मंत्रालय द्वारा इसे संशोधित किया जाएगा और वेतन दर सूचकांक की एक में श्रृंखला पेश की जाएगी। जिसमें श्रम मंत्रालय में 100 आधार वाले WRI का संग्रह करेंगे जो 1963-65 का स्थान लेगा।

जाने क्या है DA New Rule 2023

सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन में महंगाई भत्ता शामिल करने की वजह से कर्मचारियों का वेतन काफी अधिक हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता साल भर में दो बार दिया जाता है। यह जनवरी तथा जुलाई महीने में बढ़ाया जाता है। मालूम हो कि देश भर में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता समान नहीं है। महंगाई भत्ता देश के सभी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग है।

46 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता 

AICPI इंडेक्स के सरकारी आंकड़ों के अनुसार DA में जनवरी से जुलाई के बीच 45% और 4% की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह महंगाई भत्ता रक्षाबंधन तक बढ़ सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी कर्मचारियों को केवल 42 फीसदी ही महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है।

Leave a Comment